श्री गोपाल कृष्ण जोशी
विधायक बीकानेर पश्चिम
श्री गोपालकृष्ण जोशी का जन्म चौवटीया जोशी स्व. छोटूलाल जी जोशी(छाोटू-मोटू जोशी फर्म के संस्थापक) के घर 14 नवम्बर 1936 को बीकानेर के साले की होली मे हुआ था। आपने उच्च शिक्षा तथा ‘‘राजस्थान में राजनैतिक शक्तियों का उत्कर्ष‘‘ विषय पर डाक्टरेट की उपाधि से विभूषित किया गया। आप अनवरत विद्यार्थी है। छात्र जीवन के दौरान ही आप सार्वजनिक कार्यक्रमों में संभागी बनने लगे सांस्कृति अभिरूचि के कारण आप डूंगर महाविद्यालय के सांस्कृृृतिक सचिव तथा तत्पश्चात राजकीय डूंगर महाविद्यालय के अध्यक्ष रहे। सामाजिक क्षेत्र में सेवा-भाव वश विघार्थी सभा के अध्यक्ष का पद भार ग्रहण किया एक समय था आप पुष्करणा स्कूल के सचिव पद पर भी कार्य चुके हैं तथा बीकानेर रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष भी रह चुके है। छात्र जीवन में आपने इप्टा आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रदेश का मद्रास सम्मेलन में प्रतिनिधित्व किया। आपका ध्येय रहा है कि युवकों को हर क्षेत्र में अपनी सकारात्मक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। युवकों को अवसर मिले इस हेतु संघर्षरत रहे तथा संघष्र को जीवन का अंग बना लिया। पक्का इरादा व सच्ची लगन थी । मित्रों का साथ देखकर कांग्रेस ने आपकों अपना लिया। नगर परिषद के पार्षद बने व बीकानेर नगर परिषद के अध्यक्ष चुने गये। इस दौरान आप युवकों के प्रिय नेता बन चुके थें। आप 1972 में बीकानेर विधान सभा से विधायक बने तथा विधायक बनने के दौरान आपने कई जनहितार्थ कार्य किए। पटियाला के बाद बीकानेर का साईकिल वेलोड्रोम आपके प्रयासों से ही बना था। श्री गोपालकृष्ण जोशी द्वारा बीकानेर के कोलायत विधानसभा तथा लूनकरणसर विधानसभा से भी विधायक का चुनाव लडा लेकिन विजय प्राप्त नहीं कर सकें आपने 2008 में पुनः बीकानेर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर अपना लोहा मनवाया। सामाजिक उत्थान हेतु आप अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद 1999 में निर्विरोध निर्वाचित होकर प्राप्त किया तथा लगातार इस पद पर रहतेे हुए समाज सेवा का कार्य कर रहे है।