गोविन्द नारायण पुरोहित
उप महानिरीक्षक पुलिस
श्री गोविन्द नारायण पुरोहित, आईपीएस पिता का नामःश्री सुखराज पुरोहित पता: 14/182, मालवीया नगर, जयपुर जन्म तिथि: 22.04.1955 जन्म स्थान/गृह जिला: जोधपुर (राजस्थान) शिक्षा: एम.एस.सी, एलएलबी प्रथम नियुक्ति पद आरपीएस पर पर वर्ष 1979 में हुई। अवार्ड: पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। आर.पी.एस. से आईपीएस: वर्ष 1996 पदस्थापन: वर्ष 1979 में आरपीएस में सलेक्ट होने के उपरांत श्री पुरोहित द्वारा टेªनिंग ब्रांच, बाडमेर, बीकानेर (साऊथ), सुमेरपुर (पाली) तथा जयपुर (कोतवाली) में पदस्थापित रहे। श्री पुरोहित को उप अधीक्षक पुलिस से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर मई 1989 में पदौन्नती दी गई। श्री पुरोहित अपर पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर, जयपुर (साऊथ एवं नोर्थ), अजमेर तथा सेन्टल स्टोर के पदो पर पदस्थापित रहे। वर्ष 1996 में आरपीएस से आईपीएस बनने के बाद सीआईडी (सीबी), जयपुर, जिला करौली, पांचवी बटालियन में कमाण्डेन्ट , जयपुर शहर (नोर्थ), तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक के पदों पदस्थापित रहते हुए सराहनीय कार्य किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्य करते हुए दिनांक 22.07.10 को उप महानिरीक्षक के पद पर राज्य सरकार द्वारा पदौन्नत करते हुए ब्यूरो में ही उप महानिरीक्षक के पद पर लगाया गया। वर्तमान में श्री गोविन्द नारायण पुरोहित, आईपीएस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर में उप महानिरीक्षक पुलिस के पद पर कार्यरत है।