श्री भानूकुमार शास्त्री
पूर्व सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष राजस्थान खादी ग्रामोद्योग
श्री भानू कुमार शास्त्री का जन्म: 29.10.1925, कार्तिक शुक्ल 13 संवत 1982 में हुआ। आप अपने दादा श्री लक्ष्मीचन्द जी की प्रेरणा से बाल्यकाल में ही समस्त गीता कंठस्थ कर ली। आपने वाराणासी विश्वविद्यालय से साहित्य शास्त्री तथा राजस्थान विश्वविद्यालय से एम.ए. की। सन 1942 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सम्पर्क में आए। आ हैदराबाद के नगर परिषद विद्यालय में प्रधानाध्यापक रहे। विभाजन के समय हिन्दु परिवारों को सुरक्षित भारतीय सीमा में पहुंचाने का कार्य किया। आप विभाजन के बाद 1948 में भारत आए। संघ पर प्रतिबन्ध होने के कारण भूमिगत रह कर आन्दोलन का संचालन किया। आपने संघ के विभिन्न दायित्वों का वहन किया। सन 1952 में जन संघ की स्थापना के समय संस्थापक सदस्य बने। सन 1953 में कश्मीर आन्दोलन में श्री सुन्दर सिंह जी भण्डारी, श्री श्यामलाल कुमावत के साथ भाग लिया व 7 मास जम्मू जेल में कठोर कारावास का दण्ड मिला। सन 1957 में भारतीय शिक्षा प्रचार समिति द्वारा ‘विद्या निकेतन’ के संस्थापक सदस्य रहे। सन 1957 से 1973 तक नगर परिषद के सदस्य रहे। आपने सन 1962 में प्रथम विधान सभा चुनाव श्री मोहनलाल सुखाड़िया के विरूद्ध लड़ा। सन 1963 में उदयपुर नगर परिषद जनसंघ की बनी, उसमें आप उपाध्यक्ष बने। सन 1963 से 1967 तक नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर के सदस्य बने। सन 1965 में श्री श्यामलाल कुमावत क साथ उदयपुर में डी.आई.आर. से गिरतार। सन 1967 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मोहनलाल सुखाड़िया के विस्द्ध ऐतिहासिक चुनाव लड़ा। सन 1972 के विधानसभा चुनाव में विजयी हुए। इस दौरान विधान सभा में जनसंघ के उपनेता व सचेतक बने। अ सन 1973 में प्रदेश जनसंघ के अध्यक्ष बने। सन 1975 में आपात काल के दौरान 16 जुलाई, 1975 को आन्दोलन कर गिरतारी दी एवं ‘मीसा’ में जयपुर व अजमेर की जेल में 20 माह रखा गया। आपने सन 1977 के लोकसभा आम चुनाव में उदयपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में रिकार्ड मतों से चुनाव जीता। आप सन 1990 से 1993 तक राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष भी रहे तत्कालीन भैरूसिंह शेखावत सरकार ने सन 1995 से 1999 तक राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किया इस दौरान आपके नेतत्व में खादी बोंर्ड ने बकाया वसूली से भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में आप अध्ययन, अध्यापन व पारम्परिक ज्योतिष का कार्य कर रहे है।