अमर नाथ पुरोहित
सेवानिवृत जिला न्यायाधीश
श्री अमरनाथ पुरोहित का जन्म 15 फरवरी,1935 को जोधपुर के मठवाला पुरोहित श्री अम्बादास के यहां हुआ । आपकी माता का नाम बुध कौर था । आपके मामा श्री मदनमोहन जी रामदेव उतर रेलवे मज़दूर यूनियन के महासचिव रहे और रेलदूत साप्ताहिक पत्र के संस्थापक - सम्पादक रहे । छोटी उम्र में ही पिताजी के सेवानिवृत हो जाने के कारण श्री अमरनाथ जी पढ़ाइ्र के बीच में ही जोधपुर बिजलीघर में दैनिक वेतन भोगी के रुप में नौकरी आरम्भ कर दी थी । पढ़ाई भी साथ-साथ चलती रही । स्नातक की परीक्षा उतीर्ण करने के पश्चात् आपने कानून की डिग्री भी हासिल की । उसके पश्चात् आपकी पदोन्नति बिजली विभाग में कनिष्ट लिपिक के पद के रुप में बीकानेर में हो गई । बाद में आपने बिजली विभाग की सेवा से त्याग पत्र देकर पाली में अपने श्वसुर व उस समय के ख्यात वकील गोपालदास जी व्यास के साथ वकालात आरम्भ की उस पेशे में भी इन्होने अपनी ईमानदारी के साथ कोई समझौता नहीं किया । फिर आपने आर.जे.एस. परीक्षा देकर उसमें सफलता प्राप्त की । आपने सितम्बर ,1963 से न्यायिक सेवा में प्रवेश किया । न्यायिक सेवा में आप भीनमाल, जैतारण व बिलाड़ा में मजिस्ट्रेट के पद पद , बीकानेर में सिविल जज के पद पर तथा वहां से आप पाली में सी.जे.एम. के पद पर पदास्थापित हुए । पाली पदस्थापन पर आपने उच्च न्यायालय को लिख कर बता दिया कि आप यहां वकालात कर चुके हैं । तब आपका तबादला झंझनूं सी.जे.एम. के पद पर हुआ । वहां से पदोन्नत होकर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर जोधपुर व जयपुर रहे । वहां से पदोन्नत होकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर सीकर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, अलवर, गंगानगर तथा संयुक्त विधि परामर्शी एवं निदेशक वादकरण, जयपुर , रजिस्ट्रार हाईकोर्ट जयपुर,रजिस्ट्रार (रुल्स),जोध्ापुर , जज (आवश्यक वस्तु अधिनियम ) , जोधपुर , न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, जोधपुर एवं जज उपभोक्ता संरक्षण परिषद् , जालोर के पद पर रहे । वहां से सेवा निवृत होने के पश्चात् वर्तमान में आप जोधपुर विद्युत वितरण निगम में जांच आयुक्त के पद पर कार्य कर रहें हैं । न्यायिक सेवा मे इनकी इमानदारी व न्यायिक समझ के आज भी सभी लोग कायल है। हाल में आपका पता हैः- श्री अमरनाथ पुरोहित 10/607,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर - 342008 टेलीफोन - 0291-2755313