स्व. दामोदर दास आचार्य
पूर्व शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार
दामोदर दास जी आचार्य का जन्म 9 अगस्त 1923 को श्रीबालकृष्ण पुत्र श्री बुलाकीदास जी आचार्य पुष्करणा ब्राह्मण के परिवार में छुइकादान मध्यप्रदेश में हुआ। आपके दादाजी श्री बुलाकीदास जी खजांची का कार्य करते थे और उन्हें रायसाहब की पदवी से सुशोभित किया गया था। बुलाकीदास जी आचार्य के एक पुत्र श्री बालकृष्ण जी आचार्य हुए थे जो व्यवसाय से वकील थे और श्री दामोदर दास जी आचार्य के वकालात की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात् नागौर राजस्थान में वकालत शुरु की। श्री दामोदर दास जी आचार्य नागौर नगरपालिका मंडल के सन् 1963, 1972 एवं 1982 में अध्यक्ष रहे। श्री आचार्य को 1985 एवं 1988 में राजस्थान स्वाययत् संस्था जयपुर के अध्यक्ष रहे। श्री आचार्य को 1985 में नागौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का टिकट मिला जिसमें वे नागौर से विजयी होकर विधानसभा में विधायक चुने गये तथा शिक्षा मंत्री के साथ अन्य कई मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार भी रहा। श्री आचार्य सन् 1989 में यूरोपीय देश स्वीडन, गे्रट ब्रिटेन, फ्रांस, वेल्स एवं आयरलैण्ड की यात्रा की व केम्ब्रिज आक्सफोर्ड विश्वविद्यायल में आपका अभिनंदन किया गया। आपके स्वाययत शासन संस्था के अध्यक्ष रहते हुए नगरपालिका के अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष का करने की अनुशंसा की। जिस पर नगरपालिका का कार्यकाल 4 वर्ष किया गया। श्री आचार्य जीवन पर्यन्त नागौर के विकास के लिए प्रयासरत रहे। श्री आचार्य का देहावसान 2 दिसम्बर 2005 को जोधपुर में हुआ। श्री आचार्य की कर्म भूमि नागौर ही रही।