श्री मोहन लाल जोशी

पूर्व कार्यावाहक मुख्य न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर


आपका जन्म १ जुलाई ,१९१७ को फलोदी में तिवाड़ी जोशी परिवार में हुआ | आपने विधि स्नातक की उपाधि मुम्बई विश्वविद्यालय से प्राप्त की | आपने अपनी वकालत सन १९३८ में मारवाड़ के मुख्य न्यायालय में आरंभ की | सन १९४२ में मारवाड़ लोक परिषद् के आन्दोलनकारियों पर सेन्ट्रल जेल जोधपुर में स्थापित विशेष अदालत में जो मुक़दमे चले उसमे आपने स्वातंत्र्य योद्धायों के मुक़दमे निशुल्क लड़कर अपनी राष्ट्रीयता का परिचय दिया था | तत्पश्चात १९४३ में जोधपुर में एवं १९५० में उच्च न्यायालय में कदम रखा इसके अतिरिक्त आप जोधपुर राज्य की सलाहकार विधानसभा के सदस्य भी रहे | सन १९५९ -६२ में आप राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य व अनुशासन समिति के अध्यक्ष पद पर रहे | सन १९६६ में आप राज्य के सीनियर उप -अधिवक्ता पद व राज्य उच्च न्यायालय एडवोकेट एसोसिएसन के अध्यक्ष रहे | सन १९५१ में जोधपुर नरेश के आप न्यायिक सलाहकार व अधिवक्ता रहे | जोधपुर विश्व - विद्यालय में प्रवक्ता पद पर भी कार्य किया | २२ नवम्बर,१९७१ को आपने राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की आपने उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश व लोकायुक्त पद पर रहकर फलोदी समाज के गोरव को बढ़ाया है |आपके द्वारा पुष्करणा समाज के हित में कई उपयोगी कार्य किये गए ! आप पर समस्त पुष्करणा समाज को गर्व है !