श्री स्व. गोविन्द लाल व्यास


गोविन्द लाल व्यास का जन्म २ सितम्बर १९२१ बीकानेर में हुवा, व्यास एम. एम . स्कूल के ८ वी के विद्यर्थी तब ' प्यारे राम * ( कविता ) बिहार के मासिक पत्र बालक में जून 1934 में प्रकाशित हुए तभी से साहित्य सृजन कार्य चलता रहा गोविन्द लाल व्यास उपन्यास ‘मधुबन‘ के रचनाकार श्री गोविन्दलाल व्यास का जन्म 2 सितम्बर 1921 को बीकानेर मंे हुआ। वे जब मोहता मूलचन्द स्कूल बीकानेर मंे कक्षा 8 के विद्यार्थी थे तभी उनकी प्रथम रचना ‘ प्यारे राम‘ (कविता) लहेरियासराय(बिहार) से निकलने वाले मासिक ‘बालक‘ मं जून 1934 मंे प्रकाशित हुई थी। तब से लेकर आज तक उन्होने अनेकों कविताएं, कहानियां,निबंध,नाटक एवं उपन्यास लिखे साथ ही कुछ पुस्तकों के अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद भी किये। साहित्य की विविध विधाओं के साथ विविध विषयों पर भी रचनाएं की। स्थानीय सप्ताहिक एवं मासिक पत्र-पत्रिकाओं मंे समय-समय पर उनकी रचनाएं प्रकाशित हुई। 1934 से लेकर अब तक उनका साहित्य सृजन कार्य अनवरत गति से चलता आ रहा है और इस अवधि मं कतिपय रचनाएं प्रकाश मंे भी आई है। तथा दिनांक १९ फरवरी १९९७ को श्री गोविन्द लाल व्यास का 63 वर्ष की आयु मं बीकानेर मं को निधन हो गया । लेखक की रचनाएं 1. निबन्ध-नीरज(निबंध-संग्रह) 2. दप्तर का बाबू (उपन्यास) 3. सोवियत संघ मंे विदेशियों की स्थिति(अनुवाद) 4. मानव और उनके जीवन की अवस्थाएं(अनुवाद) 5. मधुबन(उपन्यास) 6. तथागतानुगता(महाकाव्य)