श्री लक्ष्मीनारायण रंगा
मारवाड़ी भाषा साहित्यकार
1. जन्म - 4 फरवरी, सन् 1934 बीकानेर,
पिता - पं. शिवप्रताप जी रंगा
माता - स्व. श्री सूरज देवी रंगा
2. शिक्षा -1. एम. ए. हिन्दी (राजस्थानी विशेष पेपर)। 2. प्रबन्ध निदेशक (मानद) नालन्दा पब्लिक स्कूल एवं 5. शिक्षा संबंधी चिन्तन-मनन, विचार एवं मंच संचालन। 6. शिक्षा संबंधी आलेख-लेखन, भाषा एवं शिक्षा-समस्याओं से गहरा जुड़ाव। 7. प्रतियोगिता-परीक्षाओं के संचालन एवं अध्यापन का सुदीर्घ अनुभव। 8. शाला-संचालन का अनुभव। 9. शैक्षणिक-गतिविधियों एवं नवाचार आदि से गहराई से जुड़ाव। 10. सांस्कृतिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का शिक्षण-प्रशिक्षण। - 1. हिन्दी एवं राजस्थानी भाषा मंे कहानी-कविता, 2. आकाशवाणी के विभिन्न केन्द्रों व राष्ट्रीय प्रसारण में रचनाओं का प्रसारण। 3. आकाशवाणी के विभिन्न केन्द्रों द्वारा एक साथ प्रसारण किए जाने वाले विशेष रेडियो-नाटकों का लेखन। 4. हिन्दी-राजस्थानी रेडियो प्लेज में अभिनय। 5. दूरदर्शन - 1. दूरदर्शन पर “काश”, “वो कौन” तथा “अगन पाँखी” टेली-फिल्मस का प्रदर्शन। 2.. स्वयं रचित “कालीबाई” कार्यक्रम के प्रस्तोता। 3. हिन्दी-कविगोष्ठी आदि में प्रतिभागी। 4. “मिमझर” राजस्थानी-कार्यक्रम के परिसंवाद आदि में भागीदारी। 5. दूरदर्शन के लिये लगभग 10-15 छोटी-मोटी फिल्में, स्पॉट आदि का निर्माण 6. धारावाहिक, टेली-फिल्मस, डाक्यूमेंट्रीज आदि की लगभग 250-300 स्क्रिप्ट्स का लेखन। 6. रंगमंच - 1. लगभग 50 वर्ष का अभिनय-निर्देशन-रंगशिल्प का अनुभव। 2. अखिल भारतीय समारोहों में राजस्थान का प्रतिनिधित्व-प्रशंसित एवं पुरस्कृत। 3. जयपुर में प्रथम बाल-रंगमंच की स्थापना। 4. सांस्कृतिक-गतिविधियों के निर्णायक एवं समीक्षक। 5. नाटकों, नृत्य-नाटिकाओं आदि का निर्देशन। 6. रंगमंच संबंधी आलेखों का पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन। 7. रंग-गोष्ठियों-सेमिनारों-समारोहों में वक्ता, संयोजक, अध्यक्ष। 8. राजस्थान की स्वयं की संस्कृति पर आधारित “राजस्थानी रंगमंच” स्थापित हो- इस हेतु प्रयासरत। 9. प्रदेश स्तरीय राजस्थानी नाट्य-रचनाकार समारोह का आयोजन किया, जिसमंे राजस्थान के नाटककार, रंगकर्मी, रंग-समीक्षकांे एवं विद्वानांे ने भाग लिया, ऐसा समारोह प्रथम बार हुआ। 10. राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित नाट्य सृजन समारोह, बीकानेर मंे सक्रिय भागीदारी तथा मुख्य अतिथि। 7. संस्कृति - 1. राजस्थान की संस्कृति पर आलेख-लेखन व प्रकाशन। 2. मीडिया के अस्वस्थ संक्रमण से संस्कृति को कैसे बचायें-विषय पर आलेख-भाषण तथा गोष्ठियांे का आयोजन। 3. संस्कृति के विभिन्न अंगांे पर लेखन व चर्चाएं-परिचर्चाएं-आयोजन। 4. सांस्कृतिक-समारोह मंे उद्बोधन। 5. राजस्थान के लोकगीतांे-लोकनाट्यांे, लोकपर्वों पर आलेख एवं देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाआंे मंे प्रकाशन। 6. राजस्थानी संगीत-नाटक अकादमी, जोधपुर द्वारा “बीकानेर की रम्मत” शोध आलेख प्रकाशित। 8. साहित्य - 1. हिन्दी-राजस्थानी मंे निरंतर लेखन। 2. कहानी, कविता, गीत, गजल, लघुकथा, निबन्ध, एकांकी-नाटक आदि विभिन्न विधाआंे मंे निरन्तर लेखन। 3. सटीक व पैने व्यंग्य एवं कविताओं का लेखन। 4. राजस्थान के शहीदांे पर लेखन। 5. हिन्दी व राजस्थानी की नई कृतियां प्रकाशनाधीन या पाण्डुलिपियां तैयार। 6. हिन्दी व राजस्थानी नाटकांे पर शोधार्थियों ने डेजर्टेशन लिखे। 7. साहित्य अकादमी, उदयपुर एवं राजस्थानी भाषा-साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर द्वारा आयोजित समारोहांे, सृजन-शालाआंे मंे भागीदारी, पत्र-वाचन आदि। 8. कहानियांे पर चित्र-कथाएं कई पत्र-पत्रिकाआंे में प्रकाशित। 9. भारत के अनेक स्थानांे पर आयोजित कवि-सम्मेलनांे तथा गोष्ठियंेा मंे भागीदारी। 10. राज्यस्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक, वैचारिक-गोष्ठियंो मंे बतौर विषय-विशेषज्ञ पत्रवाचन। 11. केन्द्रीय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित समारोह में पत्रवाचन, काव्य पाठ-अध्यक्षीय भाषण। 12. राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर द्वारा आयोजित कई सम्मेलनोंे मंे काव्यपाठ। 9. सम्पादन - 1. पुलिस पत्रिका के प्रवेशांक एवं अन्य अंकांे के सम्पादन-सहायक। 2. भाषा विभाग, राजस्थान -सरकार की “भाषा परिचय” पत्रिका के प्रवेशांक से लेकर सेवा-निवृत्ति तक सम्पादन-सहकार। 3. जय अम्बे प्रकाशन, त्रिपोलिया बाजार, जयपुर द्वारा प्रकाशित “सामाजिक ज्ञान” विषय की पुस्तक तथा “अमर गीत” पुस्तक का सह-सम्पादन। 4. स्थानीय पत्र-पत्रिकाआंे के सलाहकार एवं सम्पादन। 5. शार्दुल रिसर्च इंस्टीट्यूट की पत्रिका “राजस्थान भारती” के वरिष्ठ सम्पादक। 6. राष्ट्रीय पत्रिका “पुष्करणा संदेश” मासिक के प्रधान संपादक। 10 पत्र-पत्रिकाएं - 1. भारत के अनेक पत्र-पत्रिकाआंे मंे विभिन्न रचनाओं का प्रकाशन। 2. इनमे कतिपय है-कादम्बिनी, आज, सन्मार्ग, हिमप्रस्थ, नवभारत, वैचारिकी, मधुमती, जागती जोत, राजस्थानी पत्रिका, इतवारी पत्रिका, युगपक्ष, राष्ट्रीय सहारा, जेवीजी टाईम्स, माणक, साप्ताहिक राष्ट्रदूत, राजस्थानी गंगा, जलते दीप आदि। 3. नियमित रूप से लेखन प्रकाशन। 4. राजस्थान पत्रिका तथा नवभारत टाइम्स में चित्रकथाआंे का प्रकाशन। 5. बालहंस में “चतुरबहू एवं सुगना-मैना” चित्र कथाएं छपी। 11. समीक्षा - 1 हिन्दी-राजस्थानी रचनाआंे की समीक्षा, गोष्ठियांे व पत्रिकाआंें में। 12. पाठ्यक्रम - 1. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर, की सैकेण्डरी के अनिवार्य हिन्दी विषय मंे “अमर शहीद” एकांकी का 12-13 वर्षों तक पढ़ाया जाना व अतिलोकप्रियता प्राप्त करना। गाँवांे-शहरांे मंे नाटक का बार-बार मंचन, अनेक वीडियों फिल्मंे इस एकांकी पर बनी है। 2. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की 12वीं कक्षा के अनिवार्य हिन्दी विषय के गद्य-पद्य की पुस्तक “भारती भाग-4 में एकांकी अमर शहीद” 2006 से पाठ्यक्रम मंे। 3. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की राजस्थानी गद्य संग्रह कक्षा-12वीं का सम्पादन। 4. कोटा विश्वविद्यालय के लिए “राजस्थानी लोक गीत” पाठ का लेखन। 5. राजहंस प्रकाशन-जयपुर द्वारा नैतिक शिक्षा भाग 6-7-8 तीन पुस्तकांे का प्रकाशन व उनका व्यापक अध्यापन हुआ। 6. विभिन्न पाठ्यक्रमों मंे शामिल किए जाने के लिए सार्थक रचनाएं तैयार। 13. पुरस्कार-सम्मान - 1. केन्द्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा राजस्थानी भाषा का सर्वोच्च पुरस्कार-2006 प्राप्त। 2. राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर, द्वारा राजस्थानी की सुदीर्घ सेवा के लिए सम्मानित। 3. राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर द्वारा संस्कृति-जगत की सुदीर्घ सेवा तथा भावी पीढ़ी को प्रेरित कर कला-परम्परा को सुरक्षित रखने के लिए “कला पुरोधा” अभिनंदन। 4. राजस्थानी विकास मंच द्वारा राजस्थानी भाषा की सेवार्थ डॉक्टर की मानद उपाधि। 5. राज्य सरकार की ओर से स्वतंत्रता-साहित्य लेखन के लिए प्रशंसा पत्र। 6. राज्य सरकार व पुलिस विभाग की ओर से अभिनय, लोक संगीत, लोकनृत्य आदि के लिए कई प्रशंसा-पत्र। 7. संयुक्त राष्ट्र संघ के अन्तर्राष्ट्रीय विश्वशांति प्रबोधक महासंघ द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी सेवी सहस्त्राब्दि सम्मान। 8. जैमिनी अकादमी हरियाणा द्वारा “सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान” एवं “भारत गौरव सम्मान”। 9. करुणा इंटरनेशनल द्वारा साहित्य सेवा सम्मान। 10. शब्दर्षि सम्मान पुरस्कार। 11. बीकानेर नगर विकास न्यास, बीकानेर द्वारा राजस्थानी काव्य पुरस्कार “पीथळ”। 12. राव बीकाजी संस्थान, बीकानेर द्वारा “पंडित विधाधर शास्त्री” अवार्ड। 13. जिला साक्षरता समिति बीकानेर, द्वारा सम्मानित। 14. संस्कार भारती द्वारा अभिनय के लिए “बच्छराज व्यास” सम्मान। 15. प्रेरणा प्रतिष्ठान द्वारा भरत मुनि सम्मान तथा समाज-रत्न अलंकरण। 16. जुबली नागरी भंडार, बीकानेर द्वारा रंग सेवा, भाषा सेवा, साहित्य सर्जन हेतु नागरिक अभिनंदन। 17. राजीव रत्न अवार्ड। 18. राजकीय सार्दुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर द्वारा अपनी प्लेटिनम जुबली पर-“साहित्य सम्मान” 19. श्री संगीत भारती द्वारा-“पं मनोहर शर्मा सम्मान”। 20. वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा-काव्य-सम्मान। 21. अर्पण आर्ट सोसायटी द्वारा “वरिष्ठ रंग सम्मान”। 22. अणुव्रत समिति द्वारा-सम्मान। 23. आद्या साहित्य संस्था द्वारा साहित्य-सेवा के लिए सम्मान। 24. शैक्षणिक चेतना के लिए आदर्श मोहल्ला समिति द्वारा जन-अभिनंदन सम्मान। 25. राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय साहित्य समारोह-पाली द्वारा सम्मानित। 26. विश्वाम्बिका साहित्य संस्थान द्वारा-साहित्य सेवा के लिए सम्मानित। 27. एस.डी.वाई.एम. शिक्षा एवं शोध संस्थान द्वारा “वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान”। 28. राष्ट्रीय एकता व साम्प्रदायिक सद्भाव हेतु फ्रेंड्स एकता क्लब द्वारा सम्मानित। 29. कई अन्य साहित्यिक-सांस्कृतिक, सामाजिक व शैक्षिक संस्थाआंे द्वारा सम्मानित।